Φ अपना विषय खोजे

Sunday, September 9, 2012

मनमोहन सिंह को इतना फायदा वे दस करोड़ के आदमी हो गये हैं।


प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। उनके राज में लाखों करोड़ के घपले घोटाले सामने आ रहे हैं। उनके राज में मंहगाई नित नये रिकार्ड तोड़ रही है। लेकिन यह रिकार्डतोड़ मंहगाई मनमोहन सिंह के लिए फायदे का सौदा साबित हो रही है।

उनकी संपत्तियों का इस साल का जो व्यौरा सामने आया है उसमें कहा गया है कि उनकी संपत्तियों की कीमत बढ़कर दोगुनी हो गयी है। सब मंहगाई का परिणाम है। उनके पास जो अचल संपत्तियां हैं, मंहगाई के कारण उनकी कीमत बढ़ रही है इसलिए कम से कम इस मंहगाई से मनमोहन सिंह को इतना फायदा हुआ है कि अपनी अचल संपत्तियों की बढ़ी कीमतों के कारण वे दस करोड़ के आदमी हो गये हैं।

मनमोहन सिंह की संपत्ति पिछले साल की तुलना में दोगुना बढ़ कर करीब 10.73 करोड़ की रूपये हो गई है। उनके कई मंत्रिमंडलीय सहयोगी उनसे कहीं अधिक अमीर हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय की वेबसाइट पर मंत्रियों की संपत्ति की अद्यतन सूची के अनुसार, अमीर कैबिनेट मंत्रियों में जहां प्रफुल पटेल की संपत्ति 52 करोड़ रूपये की है वहीं कपिल सिब्बल के पास 45 करोड़ की संपत्ति है। शरद पवार की संपत्ति 22 करोड़ रूपये की है तो कैबिनेट मंत्रियों की सूची में संपत्ति के नाम पर रक्षा मंत्री ए के एंटनी का नाम सबसे नीचे है। उनकी संपत्ति करीब 55 लाख रूपये है।

मनमोहन सिंह ने अपने रिहायशी संपत्ति, बैंक में जमा राशि और एक मारूति 800 कार को अपनी संपत्ति के तौर पर दर्शाया है। सिंह के चंडीगढ़ और दिल्ली स्थित दो फ्लैटों की कीमत 7.27 करोड़ रूपये है वहीं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के विभिन्न खातों में उनकी सावधि जमा राशि और निवेशों की राशि करीब 3.46 करोड़ रूपये है। उन्होंने अपनी संपत्ति 10,73,88,730.81 रूपये (करीब 19.73 करोड़ रूपये) की घोषित की है।

पिछले साल प्रधानमंत्री ने अपनी कुल संपत्ति 5.11 करोड़ रूपये की घोषित की थी। तब उनके चंडीगढ़ और वसंत कुंज स्थित फ्लैटों की कीमत 1.78 करोड़ रूपये थी और उनके पास 2.75 लाख रूपये मूल्य के 150.80 ग्राम सोने के गहने थे। प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि सिंह की संपत्ति तो वही है लेकिन सरकार की मंजूरी प्राप्त एक आकलनकर्ता द्वारा किए गए आकलन के अनुसार, उस संपत्ति का मूल्य बढ़ गया है। सिंह की मारूति 800 की कीमत केवल 21,033 रूपये दर्शाई गई है। वह 150.80 ग्राम सोने के गहनों के मालिक भी हैं लेकिन इनकी कीमत उनकी संपत्ति की घोषणा और देनदारी नहीं दर्शाई गई है। प्रधानमंत्री का असम के दिसपुर में एक बैंक खाता भी है जिसमें उनके मात्र 6,515.78 रूपये जमा हैं।

No comments:

Post a Comment